तत्सम-तद्भव्
विकास के आधार पर शब्द-
1. तत्सम शब्द-
ऐसे संस्कृत शब्द जो अपने मूल स्वरूप में हिंदी भाषा में प्रचलित हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे- मित्र, राजा, पिता, अग्नि, वायु, वत्स, भ्राता इत्यादि ।
( तत्सम शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है और दो शब्दों ‘तत्'(उसके) और सम्(समान) से मिलकर बना है)
अतः ऐसे शब्द जो संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में जस के तस प्रयुक्त होते हैं। केवल उनके विभक्ति चिन्ह हटा दिए जाते है।
(संस्कृत – तत्सम)
- कर्पूरः – कपूर
- फलम् – फल
अर्ध तत्सम शब्द-
संस्कृत शब्दों से थोड़ा परिवर्तित होकर हिंदी में आये शब्दों को अर्ध तत्सम शब्द कहते हैं।
- कार्य – कारज
- धैर्य – धीरज