hindishabdsetu.com

वचन की परिभाषा-

शब्दों के जिस रूप से संज्ञा के एक या अनेक होने का बोध होता है उसे वचन कहते हैं । 

हिंदी व्याकरण में वचन दो प्रकार के होते हैं- 

(i) एकवचन, (ii) बहुवचन  

 उदाहरण-  

(i) लड़का खाना खा रहा है। (एकवचन) 

(i) लड़के खाना खा रहे हैं। (बहुवचन) 

  • अन्य भाषाओं (लैटिन, संस्कृत, अरबी, यूनानी) इत्यादि में तीन वचन-एकवचन, द्विवचन और बहुवचन होते हैं।
  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया से वचन के एकवचन/बहुवचन होने का निर्धारण किया जाता है। 

एकवचन-

शब्दों के जिस रूप से संज्ञा के ‘एक’ होने का बोध होता है। एकवचन कहलाता है। जैसे- लड़का, नदी, कुर्सी, चम्मच, बहन, हाथी, कार, वाहन इत्यादि।     

बहुवचन -

शब्दों के जिस रूप से संज्ञा के ‘एक से अधिक’ होने का बोध होता है। उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे- लड़के, नदियाँ, कुर्सियाँ, चम्मचें, बहने, हाथियों, कारों, वाहनों इत्यादि।     

वचन संबंधी नियम -

(1) सम्मानजनक व्यक्तियों के लिए बहुवचन का प्रयोग होता है 

 उदाहरण-  

(i) प्रधानमंत्री जी हमारे शहर में आ रहे हैं।  

(ii) पिताजी खाना खा लीजिए।

(2) संबंधवाचक शब्दों का उपयोग दोनों वचनों में होता है 

 उदाहरण- काका, मामा, लाला, दादा ।  

अपवाद- साला, भानजा, भतीजा, बेटा ।  

(3) मैं और वह की जगह हम और वे का प्रयोग सम्मानपूर्वक बात कहने के लिए एकवचन में किया जाता है। 

 उदाहरण-  

(i) हम यह नहीं खाते हैं।  

(ii) वह बहुत अच्छे शिक्षक हैं।

(4) आप शब्द का प्रयोग सम्मान देते हुए एकवचन और समूह के लिए बहुवचन के रूप में होता है। 

 उदाहरण-  

(i) पिताजी आप कहाँ जा रहे हैं।  

(ii) आप लोग खाना खा लीजिए।

(5) द्रव्यवाचक संज्ञाओं का प्रयोग केवल एकवचन में होता है। 

 उदाहरण- दूध, दही, घी, तेल, पानी, शरबत ।  

(6) कुछ संज्ञाओं का प्रयोग हमेशा बहुवचन में ही होता है। 

 उदाहरण- आँसू, केश, हस्ताक्षर, समाचार, आशीर्वाद, दर्शन, प्राण, होश, रोम, भाग्य, दर्शन इत्यादि।  

(7) समूहवाचक संज्ञाओं के लिए सामान्यतः एकवचन का प्रयोग होता है। 

 उदाहरण- सभा, गिरोह, टोली, झुण्ड, परिवार इत्यादि।  

वचन परिवर्तन के नियम -

(1) आकारांत पुल्लिंग शब्दों में एकवचन से बहुवचन परिवर्तन करते समय ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ हो जाता है। 

एकवचन – बहुवचन

गधा – गधे 

लड़का – लड़के 

कपड़ा – कपड़े 

घोड़ा – घोड़े 

बकरा – बकरे 

तारा – तारे 

आईना – आईने 

बछड़ा – बछड़े 

लोटा – लोटे 

पहिया – पहिये 

कुत्ता – कुत्ते 

छाता – छाते 

रास्ता – रास्ते 

बच्चा – बच्चे 

कमरा – कमरे 

भैंसा – भैंसे 

पंखा – पंखे 

दूधवाला – दूधवाले 

* आकारांत को छोड़कर अन्य पुल्लिंग संज्ञाओं का एकवचन और बहुवचन समान रहता है। 

एकवचन – बहुवचन  

फूल – फूल 

हाथी – हाथी

जल – जल 

पानी – पानी 

(2) अकारांत/आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों का एकवचन से बहुवचन में  परिवर्तन करते समय ‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ हो जाता है। 

एकवचन – बहुवचन 

रात – रातें 

बहिन – बहिनें 

झील – झीलें 

सड़क – सड़कें 

भेड़ – भेड़ें 

कथा – कथाएँ  

बोतल – बोतलें 

किताब – किताबें 

खबर – खबरें 

पुस्तक – पुस्तकें 

आँख – आँखें 

माता – माताएँ

गाय – गायें 

बात – बातें 

सभा – सभाएँ 

टाँग – टांगें 

लता – लताएँ  

राह – राहें 

आदत – आदतें 

मूँछ – मूँछें 

कक्षा – कक्षाएँ 

(3) इकारांत/ईकारांत शब्दों में ‘ई’ को ‘इ’ करके तथा अन्त में ‘याँ’ जोड़कर एकवचन से बहुवचन में  परिवर्तन किया जाता है। 

एकवचन – बहुवचन 

तिथि – तिथियाँ 

लड़की – लड़कियाँ 

नीति – नीतियाँ 

रीति – रीतियाँ

राशि – राशियाँ 

रानी – रानियाँ 

टोपी – टोपियाँ 

नदी – नदियाँ 

सवारी – सवारियाँ 

बच्ची – बच्चियाँ 

(4) उकारांत/ऊकारांत शब्दों में ‘ऊ’ का ‘उ’ करके तथा अन्त में ‘एँ’ जोड़कर एकवचन से बहुवचन में  परिवर्तन किया जाता है। 

एकवचन – बहुवचन  

वस्तु – वस्तुएँ

वधू – वधुएँ 

बहू – बहुएँ 

लू – लुएँ

(5) यकारांत स्त्रीलिंग संज्ञाओं में अनुस्वार लगाकर एकवचन से बहुवचन में  परिवर्तन किया जाता है। 

एकवचन – बहुवचन  

खटिया – खटियाँ 

गुड़िया – गुड़ियाँ 

बछिया – बछियाँ 

लुटिया – लुटियाँ 

चिड़िया – चिड़ियाँ 

बुढ़िया – बुढ़ियाँ 

डिबिया – डिबियाँ 

लठिया – लठियाँ

(6) एकवचन से बहुवचन कुछ शब्द (जन, गण, लोग, वृन्द, सब इत्यादि)  संज्ञा में जोड़कर भी बनाए जाते हैं। 

एकवचन – बहुवचन  

गुरु – गुरुजन 

भाई – भाईलोग  

बच्चा – बच्चालोग 

शिक्षक – शिक्षकगण 

सज्जन – सज्जनवृन्द 

नेता – नेतालोग  

(वचन परिवर्तित शब्द सारणी) -

नीचे दी गई सारणी में दैनिक प्रयोग में होने वाले अनेक शब्दों के एकवचन -बहुवचन शब्द दिए गए हैं- 

एकवचन – बहुवचन 

लड़की – लड़कियाँ 

बेटी – बेटियाँ

लड़का – लड़के

साली – सालियाँ

रानी – रानियाँ 

राजा – राजाओं 

बच्चा – बच्चे 

माता – माताएँ 

बहन – बहनें 

अध्यापक – अध्यापकों 

शिक्षिका – शिक्षिकाएँ

नारी – नारियाँ  

बच्ची – बच्चियाँ

बहू – बहुएँ 

वधू – वधुएँ 

बुढ़िया – बुढ़ियाँ 

बालक – बालकगण   

अध्यापक – अध्यापकवृन्द 

ब्राह्मण – ब्राह्मणलोग 

नारी – नारीवृन्द 

नेता – नेतालोग 

 

एकवचन – बहुवचन 

बछड़ा- बछड़े 

गधा – गधे 

घोड़ा – घोड़े 

बकरा – बकरे 

कुत्ता – कुत्ते 

भैंसा – भैंसे 

भैंस – भैंसें 

भेड़ – भेड़ें 

गाय – गायें 

हाथी – हाथी 

चिड़िया – चिड़ियाँ 

मछली – मछलियाँ 

जानवर – जानवरों 

 शिक्षक – शिक्षकगण 

बंधु – बंधुवर्ग 

बच्चा – बच्चालोग/बच्चेलोग 

गुरु -गुरुजन 

भक्त – भक्तगण 

भाई – भाईलोग

मानव – मानवों 

 

एकवचन – बहुवचन 

पंखा – पंखे 

पहिया – पहिये 

कपड़ा – कपड़े 

छाता – छाते 

आईना – आईने 

पुस्तक – पुस्तकें 

किताब -किताबें 

कलम – कलमें 

बोतल – बोतलें 

गाड़ी – गाडियाँ 

साड़ी -साड़ियाँ 

धोती – धोतियाँ 

अँगूठी – अँगूठियाँ 

खिड़की – खिड़कियाँ 

कुर्सी – कुर्सियाँ 

दरी – दरियाँ 

छड़ी – छड़ियाँ 

सवारी – सवारियाँ 

वस्तु – वस्तुएँ  

डिबिया – डिबियाँ 

 

एकवचन – बहुवचन 

नदी – नदियाँ 

रास्ता – रास्ते 

सड़क – सड़कें 

तारा – तारे 

कमरा – कमरे  

कक्षा – कक्षाएँ 

सभा – सभाएँ

पाठशाला – पाठशालाएँ 

राह – राहें 

नाली – नालियाँ 

पहाड़ – पहाड़ों

दिन – दिनों 

रात – रातें 

महीना – महीने 

तिथि – तिथियाँ

पुस्तक – पुस्तकें

बात – बातें 

आदत – आदतें 

गुड़िया – गुड़ियाँ

सज्जन – सज्जनवृन्द 

 

एकवचन – बहुवचन 

लता – लाताएँ

पौधा – पौधे  

फूल – फूल 

शाखा  शाखाएँ 

कथा – कथाएँ 

गाना – गाने 

बोली – बोलियाँ 

भाषा – भाषाएँ 

कामना -कामनाएँ 

खबर – खबरें 

वार्ता – वार्ताएँ 

रीति – रीतियाँ 

नीति – नीतियाँ 

कहानी – कहानियाँ 

कविता – कविताएँ

मूँछ – मूँछे  

बाँह – बाँहें 

टाँग – टाँगें

हड्डी – हड्डियाँ 

नाड़ी – नाड़ियाँ 

 

Leave a Comment