hindishabdsetu.com

आँगन की हैं शान बेटियाँ,

करुणा की हैं खान बेटियाँ । 

घर को स्वर्ग बना दे बेटी ,

पापा का हैं गुमान बेटियाँ ।।…..1

बेटे से घर एक ही बनता, 

बेटी है दो घर की रानी ।  

बेटी के हैं रूप अनेक 

कभी बहन,पत्नी और माँ और कभी दादी, नानी ।। …..2  

दया धर्म की रखवाली हैं, 

हर घर की वो शान हैं । 

बेटी है जिस भी आँगन में, 

उसका जन्म महान है ।। …..3   

ममता से वो भरी हुई हैं, 

हर सुख-दुख में खड़ी हुई हैं । 

बनी देश की शान बेटियाँ, 

अपने पद पर खड़ी हुई हैं ।।…..4   

बेटी की करुणा को समझो, 

तप के उसका मान रखो । 

ममता उसकी क्षमता समझो,

हर पल उसका सम्मान रखो ।।…..5 

Leave a Comment