hindishabdsetu.com

सर्वनाम (PRONOUN)

सर्वनाम की परिभाषा (Definiton of pronoun)

संज्ञाओं की पुनरावृति को रोककर उनके स्थान पर प्रयोग किए गए शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। 

वाक्य उदाहरण-

1. रामचंद्र जी वन में गए । 

2. रामचंद्र जी ने वन में 14 वर्ष बिताए। 

3. रामचंद्र जी रावण का वध करके अयोध्या वापस लौट आये । 

सर्वनाम का प्रयोग करते हुए वाक्य उदाहरण-

1. रामचंद्र जी वन में गए । 

2. उन्होंने वहाँ पर 14 वर्ष बिताए। 

3.  वह रावण का वध करके अयोध्या वापस लौट आये । 

सर्वनाम का विभाजन-

हिंदी व्याकरण में सर्वनामों को दो रूप में विभाजित किया गया है –        

1. मौलिक सर्वनाम- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, और, कुछ मौलिक सर्वनाम कहलाते हैं।          

2. यौगिक सर्वनाम- जब मौलिक सर्वनामों पर कारक चिन्हों का प्रभाव पड़ता है तब ये यौगिक सर्वनाम के रूप में बदल जाते हैं।         

उदाहरण-

1. मौलिक सर्वनाम-आप (आप शब्द के यौगिक सर्वनाम नीचे दिए गए है।)

2. यौगिक सर्वनाम- आपने, आपका, आपकी, आपके, आपको, आपसे, अपनी । 

सर्वनाम के प्रकार-

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम छः प्रकार के होते हैं –        

1. पुरुषवाचक सर्वनाम- मैं, तू, आप(आदरसूचक), यह, वह ।  

2. निजवाचक सर्वनाम- आप । 

3. निश्चयवाचक सर्वनाम- यह, वह, सो । 

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम- कोई, कुछ । 

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम- कौन, क्या ।

6. संबंधवाचक सर्वनाम- जो । 

1. पुरुषवाचक सर्वनाम (PERSONAL PRONOUN)-


जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता, श्रोता या किसी अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है उसे पुरूषवाचक सर्वनाम कहते है । 

पुरुषवाचक सर्वनाम मैं, तू, आप (आदरसूचक), यह, वह । 

वाक्य उदाहरण

   मैं – मैं आगरा जा रहा हूँ । 

   तू-  तू अपना काम ठीक से कर । 

   आप (आदरसूचक)- आप कहाँ से आये हो । 

   यह- यह मेरा दोस्त है । 

   वह- वह बहुत दिनों से बीमार है ।

पुरुषवाचक सर्वनाम के प्रकार (TYPES OF PERSONAL PRONOUN)-

पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम 
  2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम 
  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम 

(पुरुषवाचक सर्वनामों की एकवचन/बहुवचन सारणी)

कारक

उत्तमपुरुष (मैं)

मध्यमपुरुष (तू)

अन्यपुरुष (यह, वह)

एकवचन

बहुवचन

एकवचन

बहुवचन

एकवचन

बहुवचन

कर्ता

मैं/मैंने

हम/हुमने

तू/तूने

तुमने

यह/इसने

वह/उसने

यह/ये
इनने/इन्होंने

वह/वे 
उनने/उन्होंने

कर्म

मुझको/मुझे

हमको/हमे

तुझको/तुझे

तुमको/तुम्हें

इसको/इसे

उसको/उसे

इनको/इन्हें

उनको/उन्हें

करण

मुझसे

हमसे

तुझसे

तुमसे

इससे

उससे

इनसे

उनसे

संप्रदान

मुझको/मुझे

हमको/हमे

तुझको/तुझे

तुमको/तुम्हें

इसको/इसे

उसको/उसे

इनको/इन्हें

उनको/उन्हें

अपादान

मुझसे

हमसे

तुझसे

तुमसे

इससे

उससे

इनसे

उनसे

संबंध

मेरा, रे, री

हमारा, रे, री

तेरा, रे, री

तुम्हारा, रे, री

इसका, के, की

उसका, के, की

इनका,के, की

उनका,के, की

अधिकरण

मुझमें

हममें

तुझमें

तुममें

इसमें

उसमें

इनमें

उनमें

1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम जिस सर्वनाम का उपयोग वक्ता के लिए होता है उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे-मैं । 

     वाक्य उदाहरण

                   एकवचन 

मैं बाज़ार जा रहा हूँ । 

मैंने खाना खा लिया है । 

मुझको नींद नहीं आ रही है ।

मुझे जल्दी जाना होगा ।

मुझसे ऐसा काम नहीं होगा है ।

मुझको एक हजार रुपया चाहिए ।

मुझे दो रुपया दीजिए ।

मेरा घर यहाँ पर है ।

मुझमें बहुत शक्ति है ।

 

                 बहुवचन  

हम बाज़ार जा रहे हैं । 

हमने खाना खा लिया है । 

हमको नींद नहीं आ रही है । 

हमें जल्दी जाना होगा ।

हमसे ऐसा काम नहीं होगा ।

हमको एक हजार रुपया चाहिए ।

हमें दो रुपया दीजिए ।

हमारा घर यहाँ पर है ।

हममें बहुत शक्ति है ।

2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम जिस सर्वनाम का उपयोग सुनने वाले व्यक्ति के लिए होता है उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे- तू, तूने, तुमने इत्यादि ।

     वाक्य उदाहरण

                   एकवचन 

तू यह खा ले । 

तूने यह देखा क्या ? 

तुझको यह पढ़ना चाहिए ।

तुझे यह देखना पड़ेगा । 

तुझसे यह नहीं हो पाएगा ।

तेरा घर कहाँ पर है ?

तुझमें कितनी क्षमता है ?

 

               बहुवचन  

तुमने यह खाया क्या ? 

 

तुमको यह पढ़ना चाहिए ।

तुम्हें यह देखना पड़ेगा । 

तुमसे यह नहीं हो पाएगा ।

तुम्हारा घर कहाँ पर है ?

तुममें कितनी क्षमता है ?

3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम जिस सर्वनाम का उपयोग उसके लिए हो जिसके बारे में (वक्ता / श्रोता को छोड़कर) कुछ कहा जाता है उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं । जैसे- यह, वह

     वाक्य उदाहरण [यह (निकटवर्ती)]

                   एकवचन 

यह बहुत सुन्दर है । 

इसको घर ले चलते हैं ।

इससे अच्छा काम होता है । 

इसका जलवा है ।

इसमें बहुत शक्ति है । 

 

               बहुवचन  

ये बहुत सुन्दर हैं ।  

इन्हें घर ले चलते हैं । 

इनसे अच्छा काम होता है । 

इनका जलवा है ।

इनमें बहुत शक्ति है । 

     वाक्य उदाहरण [वह (दूरवर्ती)]

                   एकवचन 

वह बहुत सुन्दर है । 

उसको घर ले चलते हैं ।

उससे अच्छा काम होता है । 

उसका जलवा है ।

उसमें बहुत शक्ति है । 

 

               बहुवचन  

वे बहुत सुन्दर हैं ।  

उन्हें घर ले चलते हैं । 

उनसे अच्छा काम होता है । 

उनका जलवा है ।

उनमें बहुत शक्ति है । 

2. निजवाचक सर्वनाम (REFLEXIVE PRONOUN)-


जिस सर्वनाम का उपयोग कर्ता कारक के साथ अपनत्व प्रकट करने के लिए होता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं । 

निजवाचक सर्वनाम – आप, स्वतः, स्वयं, निज । 

(निजवाचक सर्वनाम की एकवचन/बहुवचन सारणी)

कारक

एकवचन

कर्ता

आप

कर्म – संप्रदान

अपने को, आपको

करण -अपादान

अपने से, आपसे  

संबंध

अपना, ने, नी  

अधिकरण

अपने में, आपमें  

नोट:- निजवाचक सर्वनाम आप की कारक रचना केवल एकवचन में ही होती है। 

     वाक्य उदाहरण

                   एकवचन 

मैं आप बाज़ार जा रहा हूँ । 

मैं अपने को दोषी मानता हूँ । 

मैं अपने से यह पाप नहीं कर पाऊँगा । 

मैं अपना हिस्सा तुम्हें देता हूँ । 

मैं अपने में खुश हूँ । 

3. निश्चयवाचक सर्वनाम (DEMONSTRATIVE PRONOUN)-


जिस सर्वनाम का उपयोग किसी व्यक्ति, वस्तु या भाव के निश्चय का बोध करने के लिए होता है उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं । 

निश्चयवाचक सर्वनाम – यह, वह, सो । 

(निश्चयवाचक सर्वनाम की एकवचन/बहुवचन सारणी)

कारक

यह

वह

सो

एकवचन

बहुवचन

एकवचन

बहुवचन

एकवचन

बहुवचन

कर्ता

यह/इसने

यह/ये
इनने/इन्होंने

वह/उसने

वह/वे 
उनने/उन्होंने

सो, तिनसे

सो, तिनसे/तिन्होने  

कर्म – संप्रदान

इसको/इसे

इनको/इन्हें

उसको/उसे

उनको/उन्हें

तिसको/तिसे

तिन्होने/तिन्हे

करण -अपादान

इससे

इनसे

उससे

उनसे

तिससे

तिनसे

संबंध

इसका, के, की

इनका,के, की

उसका, के, की

उनका,के, की

तिसका, के, की

तिनका, के, की

अधिकरण

इसमें

इनमें

उसमें

उनमें

तिसके

तिनके

     वाक्य उदाहरण

नोट:- निश्चयवाचक सर्वनाम में यह/वह के वाक्य उदाहरण पुरूषवाचक सर्वनाम की तरह ही होंगे (उदाहरण ऊपर दिए गए हैं )। 

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (INDEFINITE PRONOUN)-


जिस सर्वनाम का उपयोग किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध नहीं कराता है, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है । 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम – कोई, कुछ । 

(अनिश्चयवाचक सर्वनाम की एकवचन/बहुवचन सारणी)

कारक

एकवचन (कोई)

कर्ता

कोई, किसी ने  

कर्म – संप्रदान

किसी को

करण -अपादान

किसी से

संबंध

किसी का, के, की  

अधिकरण

किसी में

नोट:- 1. अनिश्चयवाचक सर्वनाम कोई  की कारक रचना केवल एकवचन में ही होती है।                                         2. अनिश्चयवाचक सर्वनाम कुछ की कारक रचना नहीं होती है।   

     वाक्य उदाहरण

                   एकवचन 

कोई आपको बुला रहा है । 

किसी ने आपको मारा क्या ? 

किसी को घूमने जाना है क्या ?  

किसी से भूल तो नहीं हुई । 

किस का समान यहाँ पर रखा है । 

किसी में हिम्मत है कि हमारे मुहल्ले में दंगा करे । 

5.प्रश्नवाचक सर्वनाम (INTERROGATIVE PRONOUN)-


जिस सर्वनाम का उपयोग प्रश्न करने के लिए किया जाता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है । 

प्रश्नवाचक सर्वनाम – कौन, क्या । 

(प्रश्नवाचक सर्वनाम की एकवचन/बहुवचन सारणी)

कारक

(कौन)

एकवचन

बहुवचन

कर्ता

कौन, किसके

कौन  

कर्म – संप्रदान

किसको/किसे

किनको/किन्हें

करण -अपादान

किससे

किनसे

संबंध

किसका, के, की

किनका,के, की

अधिकरण

किसमें

किनमें

नोट:- 1. प्रश्नवाचक सर्वनाम क्या की कारक नहीं होती है। यह इसी रूप में, कर्ता और कर्म कारक के                           एकवचन रूप में आता है।                                                                                                                    2. दूसरे कारकों में ब्रजभाषा के शब्द क्या के बदले कहा का विकृत रूप काहे का प्रयोग होता है  

कारक

(क्या)

एकवचन

कर्ता

क्या

कर्म

क्या  

करण / अपादान

काहे से  

संप्रदान

काहे को

संबंध

काहे, का, की  

अधिकरण

काहे में

6. संबंधवाचक सर्वनाम (RELATIVE PRONOUN)-


जिस सर्वनाम का उपयोग, एक शब्द या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से संबंध बताने के लिए किया जाता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते है । 

संबंधवाचक सर्वनाम जो । 

(संबंधवाचक सर्वनाम की एकवचन/बहुवचन सारणी)

कारक

(जो)

एकवचन

बहुवचन

कर्ता

जो, जिसके

जो, 

जिनने/जिन्होंने 

कर्म – संप्रदान

जिसको/जिसे

जिनको/जिन्हें

करण -अपादान

जिससे

जिनसे

संबंध

जिसका, के, की

जिनका,के, की

अधिकरण

जिसमें

जिनमें

     वाक्य उदाहरण

                   एकवचन 

जो  सोएगा वह खोएगा ।

जिसको इसकी जरूरत है उसे यह मिल ही जाएगा ।

जिससे उम्मीद है वह जरूर इसे पूरा करेगा ।

जिसका सामान है वह खोजता हुआ जरूर आएगा ।

जिसमें हिम्मत है वह इसे हाथ लगाए ।

 

       बहुवचन 

जो खेलेंगे वे जीतेंगे ।

जिनको इसकी जरूरत है उन्हें यह मिल ही जाएगा ।

जिनसे उम्मीद है वे जरूर इसे पूरा करेगें ।

जिनका सामान है वे खोजते हुए जरूर आएगें ।

जिनमें हिम्मत है वे इसे हाथ लगाएँ ।

Leave a Comment