वर्ण किसे कहते है ?(Varn kise kehte hain)
वर्ण हिंदी भाषा के निर्माण की सबसे छोटी इकाई होते हैं। यह वह मूल ध्वनि है जिसे और अधिक छोटे भागों में विभाजित नहीं किया जा सकता है। वर्ण बोले जाने पर विशिष्ट ध्वनि उत्पन्न करते हैं और लिखे जाने पर अक्षर या वर्ण कहलाते हैं ।
उदाहरण: अ, इ, क, ग, म, इत्यादि।
दो या दो से अधिक वर्णों या अक्षरों के योग से शब्दों का निर्माण होता है। अगर किसी शब्द का विभाजन करें तो उसमें उपस्थित वर्णों का पता लगाया जा सकता है।
उदाहरण: अगर हम “काम या धाम” जैसे शब्द का विभाजन करें तो हमें इसमें उपस्थित वर्णों या अक्षरों का पता लगाया जा सकता है
काम=क+आ+म+अ
धाम =ध+आ+म+अ
यहाँ पर काम या धाम शब्दों में हमें चार ध्वनियाँ दिखाई दे रही हैं, जिन्हें और विभाजित नहीं किया जा सकता है।
वर्णमाला किसे कहते है ?(Varnmala kise kehte hain)
“वर्ण” यानि कि अक्षर और “माला” यानि कि श्रंखला, अर्थात वर्णमाला यानि कि अक्षरों की श्रंखला। किसी भी भाषा को लिखने के लिए मानक और क्रमबद्ध अक्षरों की श्रंखला की आवश्यकता होती है और यह किसी भी भाषा का मूल आधार होती है। हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और इसकी वर्णमाला इस प्रकार है –अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः, क, ख, ग, घ, ङ, च, छ, ज, झ, ञ, ट, ठ, ड, ढ, ण, त, थ, द, ध, न, प, फ, ब, भ, म, य, र, ल, व, श, ष, स, ह, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र।
हिंदी भाषा की वर्णमाला में दो तरह के वर्णों का समावेश होता है- (1)स्वर, (2)व्यंजन
मानक हिंदी वर्णमाला (Standard Hindi Varnmala)
मानक हिंदी वर्णमाला में 52 वर्ण होते हैं जिसमें 13 स्वर और 39 व्यंजन होते हैं जो कि इस प्रकार हैं-
1. स्वर(Vowels)
अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, अं, अः
2. व्यंजन(Consonants)
क, ख, ग, घ, ङ,
च, छ, ज, झ, ञ,
ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़ ढ़
त, थ, द, ध, न,
प, फ, ब, भ, म,
य, र, ल, व,
श, ष, स, ह,
क्ष, त्र, ज्ञ, श्र