वचन की परिभाषा-
शब्दों के जिस रूप से संज्ञा के एक या अनेक होने का बोध होता है उसे वचन कहते हैं ।
हिंदी व्याकरण में वचन दो प्रकार के होते हैं-
(i) एकवचन, (ii) बहुवचन
उदाहरण-
(i) लड़का खाना खा रहा है। (एकवचन)
(i) लड़के खाना खा रहे हैं। (बहुवचन)
- अन्य भाषाओं (लैटिन, संस्कृत, अरबी, यूनानी) इत्यादि में तीन वचन-एकवचन, द्विवचन और बहुवचन होते हैं।
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया से वचन के एकवचन/बहुवचन होने का निर्धारण किया जाता है।
एकवचन-
शब्दों के जिस रूप से संज्ञा के ‘एक’ होने का बोध होता है। एकवचन कहलाता है। जैसे- लड़का, नदी, कुर्सी, चम्मच, बहन, हाथी, कार, वाहन इत्यादि।
बहुवचन -
शब्दों के जिस रूप से संज्ञा के ‘एक से अधिक’ होने का बोध होता है। उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे- लड़के, नदियाँ, कुर्सियाँ, चम्मचें, बहने, हाथियों, कारों, वाहनों इत्यादि।
वचन संबंधी नियम -
(1) सम्मानजनक व्यक्तियों के लिए बहुवचन का प्रयोग होता है
उदाहरण-
(i) प्रधानमंत्री जी हमारे शहर में आ रहे हैं।
(ii) पिताजी खाना खा लीजिए।
(2) संबंधवाचक शब्दों का उपयोग दोनों वचनों में होता है
उदाहरण- काका, मामा, लाला, दादा ।
अपवाद- साला, भानजा, भतीजा, बेटा ।
(3) मैं और वह की जगह हम और वे का प्रयोग सम्मानपूर्वक बात कहने के लिए एकवचन में किया जाता है।
उदाहरण-
(i) हम यह नहीं खाते हैं।
(ii) वह बहुत अच्छे शिक्षक हैं।
(4) आप शब्द का प्रयोग सम्मान देते हुए एकवचन और समूह के लिए बहुवचन के रूप में होता है।
उदाहरण-
(i) पिताजी आप कहाँ जा रहे हैं।
(ii) आप लोग खाना खा लीजिए।
(5) द्रव्यवाचक संज्ञाओं का प्रयोग केवल एकवचन में होता है।
उदाहरण- दूध, दही, घी, तेल, पानी, शरबत ।
(6) कुछ संज्ञाओं का प्रयोग हमेशा बहुवचन में ही होता है।
उदाहरण- आँसू, केश, हस्ताक्षर, समाचार, आशीर्वाद, दर्शन, प्राण, होश, रोम, भाग्य, दर्शन इत्यादि।
(7) समूहवाचक संज्ञाओं के लिए सामान्यतः एकवचन का प्रयोग होता है।
उदाहरण- सभा, गिरोह, टोली, झुण्ड, परिवार इत्यादि।
वचन परिवर्तन के नियम -
(1) आकारांत पुल्लिंग शब्दों में एकवचन से बहुवचन परिवर्तन करते समय ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ हो जाता है।
एकवचन – बहुवचन
गधा – गधे
लड़का – लड़के
कपड़ा – कपड़े
घोड़ा – घोड़े
बकरा – बकरे
तारा – तारे
आईना – आईने
बछड़ा – बछड़े
लोटा – लोटे
पहिया – पहिये
कुत्ता – कुत्ते
छाता – छाते
रास्ता – रास्ते
बच्चा – बच्चे
कमरा – कमरे
भैंसा – भैंसे
पंखा – पंखे
दूधवाला – दूधवाले
* आकारांत को छोड़कर अन्य पुल्लिंग संज्ञाओं का एकवचन और बहुवचन समान रहता है।
एकवचन – बहुवचन
फूल – फूल
हाथी – हाथी
जल – जल
पानी – पानी
(2) अकारांत/आकारांत स्त्रीलिंग शब्दों का एकवचन से बहुवचन में परिवर्तन करते समय ‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ हो जाता है।
एकवचन – बहुवचन
रात – रातें
बहिन – बहिनें
झील – झीलें
सड़क – सड़कें
भेड़ – भेड़ें
कथा – कथाएँ
बोतल – बोतलें
किताब – किताबें
खबर – खबरें
पुस्तक – पुस्तकें
आँख – आँखें
माता – माताएँ
गाय – गायें
बात – बातें
सभा – सभाएँ
टाँग – टांगें
लता – लताएँ
राह – राहें
आदत – आदतें
मूँछ – मूँछें
कक्षा – कक्षाएँ
(3) इकारांत/ईकारांत शब्दों में ‘ई’ को ‘इ’ करके तथा अन्त में ‘याँ’ जोड़कर एकवचन से बहुवचन में परिवर्तन किया जाता है।
एकवचन – बहुवचन
तिथि – तिथियाँ
लड़की – लड़कियाँ
नीति – नीतियाँ
रीति – रीतियाँ
राशि – राशियाँ
रानी – रानियाँ
टोपी – टोपियाँ
नदी – नदियाँ
सवारी – सवारियाँ
बच्ची – बच्चियाँ
(4) उकारांत/ऊकारांत शब्दों में ‘ऊ’ का ‘उ’ करके तथा अन्त में ‘एँ’ जोड़कर एकवचन से बहुवचन में परिवर्तन किया जाता है।
एकवचन – बहुवचन
वस्तु – वस्तुएँ
वधू – वधुएँ
बहू – बहुएँ
लू – लुएँ
(5) यकारांत स्त्रीलिंग संज्ञाओं में अनुस्वार लगाकर एकवचन से बहुवचन में परिवर्तन किया जाता है।
एकवचन – बहुवचन
खटिया – खटियाँ
गुड़िया – गुड़ियाँ
बछिया – बछियाँ
लुटिया – लुटियाँ
चिड़िया – चिड़ियाँ
बुढ़िया – बुढ़ियाँ
डिबिया – डिबियाँ
लठिया – लठियाँ
(6) एकवचन से बहुवचन कुछ शब्द (जन, गण, लोग, वृन्द, सब इत्यादि) संज्ञा में जोड़कर भी बनाए जाते हैं।
एकवचन – बहुवचन
गुरु – गुरुजन
भाई – भाईलोग
बच्चा – बच्चालोग
शिक्षक – शिक्षकगण
सज्जन – सज्जनवृन्द
नेता – नेतालोग
(वचन परिवर्तित शब्द सारणी) -
नीचे दी गई सारणी में दैनिक प्रयोग में होने वाले अनेक शब्दों के एकवचन -बहुवचन शब्द दिए गए हैं-
एकवचन – बहुवचन
लड़की – लड़कियाँ
बेटी – बेटियाँ
लड़का – लड़के
साली – सालियाँ
रानी – रानियाँ
राजा – राजाओं
बच्चा – बच्चे
माता – माताएँ
बहन – बहनें
अध्यापक – अध्यापकों
शिक्षिका – शिक्षिकाएँ
नारी – नारियाँ
बच्ची – बच्चियाँ
बहू – बहुएँ
वधू – वधुएँ
बुढ़िया – बुढ़ियाँ
बालक – बालकगण
अध्यापक – अध्यापकवृन्द
ब्राह्मण – ब्राह्मणलोग
नारी – नारीवृन्द
नेता – नेतालोग
एकवचन – बहुवचन
बछड़ा- बछड़े
गधा – गधे
घोड़ा – घोड़े
बकरा – बकरे
कुत्ता – कुत्ते
भैंसा – भैंसे
भैंस – भैंसें
भेड़ – भेड़ें
गाय – गायें
हाथी – हाथी
चिड़िया – चिड़ियाँ
मछली – मछलियाँ
जानवर – जानवरों
शिक्षक – शिक्षकगण
बंधु – बंधुवर्ग
बच्चा – बच्चालोग/बच्चेलोग
गुरु -गुरुजन
भक्त – भक्तगण
भाई – भाईलोग
मानव – मानवों
एकवचन – बहुवचन
पंखा – पंखे
पहिया – पहिये
कपड़ा – कपड़े
छाता – छाते
आईना – आईने
पुस्तक – पुस्तकें
किताब -किताबें
कलम – कलमें
बोतल – बोतलें
गाड़ी – गाडियाँ
साड़ी -साड़ियाँ
धोती – धोतियाँ
अँगूठी – अँगूठियाँ
खिड़की – खिड़कियाँ
कुर्सी – कुर्सियाँ
दरी – दरियाँ
छड़ी – छड़ियाँ
सवारी – सवारियाँ
वस्तु – वस्तुएँ
डिबिया – डिबियाँ
एकवचन – बहुवचन
नदी – नदियाँ
रास्ता – रास्ते
सड़क – सड़कें
तारा – तारे
कमरा – कमरे
कक्षा – कक्षाएँ
सभा – सभाएँ
पाठशाला – पाठशालाएँ
राह – राहें
नाली – नालियाँ
पहाड़ – पहाड़ों
दिन – दिनों
रात – रातें
महीना – महीने
तिथि – तिथियाँ
पुस्तक – पुस्तकें
बात – बातें
आदत – आदतें
गुड़िया – गुड़ियाँ
सज्जन – सज्जनवृन्द
एकवचन – बहुवचन
लता – लाताएँ
पौधा – पौधे
फूल – फूल
शाखा शाखाएँ
कथा – कथाएँ
गाना – गाने
बोली – बोलियाँ
भाषा – भाषाएँ
कामना -कामनाएँ
खबर – खबरें
वार्ता – वार्ताएँ
रीति – रीतियाँ
नीति – नीतियाँ
कहानी – कहानियाँ
कविता – कविताएँ
मूँछ – मूँछे
बाँह – बाँहें
टाँग – टाँगें
हड्डी – हड्डियाँ
नाड़ी – नाड़ियाँ